फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र व महिला विरोधी है योगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी
विज्ञापन

रायबरेली। विकास भवन परिसर में चल रहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना 52 दिन मंगलवार को भी जारी रहा। सभी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। जिलाध्यक्ष लीना पांडेय, महामंत्री सीता सिंह व सरला सिंह ने कहा कि सीतापुर में धरना दे रही आंगनबाड़ी संघ की चार कार्यकर्ताआें को गिरफ्तार किया गया। जो सरासर गलत है। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। संतोष कुमारी, सुनीता त्रिपाठी, पकीजा, शहनाज हुसैन आदि ने कहा कि प्रधानमंत्री बेटी बचाओ की बात कर रहे है तो योगी सरकार मुकदमा दर्ज करा रही है।
विज्ञापन



कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रही सरकार
रायबरेली। माकपा के वरिष्ठ नेता डॉ. रामबहादुर वर्मा एवं जिलामंत्री रामदीन विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों की उपेक्षा कर रही है। जो गलत है। महंगाई के दौर में तीन चार हजार रुपये महीने देकर काम कराना न्यूनतम मजदूरी अधिनियम का उल्लंघन है। सरकार आंदोलन करने के मजबूर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें