मेधावी बच्चों का हुआ सम्मान
रायबरेली। लालगंज क्षेत्र के मधुकरपुर गांव में नव चेतना समिति मधुकरपुर प्राचीन की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
समारोह की मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान मालती सिंह ने कहा कि बच्चों को प्रोत्साहित करना चाहिए। जिससे वह और अधिक मेहनत करके सफलता की ऊंचाईयों को छू सके। आयोजक हरिप्रताप सिंह राजू ने कहा कि सम्मानित हुए छात्र-छात्राओं से क्षेत्र के बच्चों को सीख लेनी चाहिए और मेहनत करके सर्वाधिक अंक हासिल करने का प्रयास करना चाहिए।
समारोह में प्राथमिक विद्यालय मधुकरपुर की कक्षा पांच की छात्रा अंशिका, जूनियर हाईस्कूल की कक्षा आठ की छात्रा श्वेता सिंह, वैशाली सिंह, हाईस्कूल की छात्रा मोनिका अवस्थी, इंटरमीडिएट की छात्रा रफत फातिमा, बीए की छात्रा पूजा त्रिवेदी, एमए की छात्रा रश्मि सिंह को सर्वाधिक अंक अर्जित करने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अभय प्रताप सिंह बउवा, चंद्रकिशोर मिश्रा, डॉ. सिद्धनाथ, डॉ. सीएल यादव, गजराज सिंह मौजूद रहे।
कानून और मुजरिम नाटक का मंचन
नव चेतना समिति मधुकरपुर की ओर से कानून और मुजरिम नाटक का मंचन किया गया। नाटक द्वारा कानून और मुजरिम के बीच होने वाली कार्रवाई के बारे में जानकारी दी गई। कलाकारों के मंचन की सभी ने सराहना की। नाटक का कुशल निर्देशन सुप्रसिद्ध चित्रकार व अवकाश प्राप्त अध्यापक शिवशंकरलाल श्रीवास्तव ने किया। नाटक में रामबहादुर सिंह, सुशील शर्मा, दिनेश सिंह, रामदेव शर्मा, संतोष मिश्रा, बृजेश सिंह ने किरदार निभाया।