फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने सो रहे युवक को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर घर के बाहर सो रहे युवक की मौत
विज्ञापन

रायबरेली। ऊंचाहार रेल क्रॉसिंग के पास मंगलवार रात दरवाजे पर सो रहे युवक की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई, जबकि ट्रक का खलासी घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा।
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के पूरे इछनी गांव निवासी रामकरन उर्फ छोटू (35) पुत्र स्व. जगन्नाथ साहू मंगलवार रात ऊंचाहार रेल क्रॉसिंग के पास बने मकान के दरवाजे पर सो रहा था। उसके घर के पास एक ट्रक खड़ा था। बताते हैं कि देर रात रायबरेली की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रक पीछे की ओर बढ़ा और दरवाजे पर सो रहे रामकरन को कुचलते हुए पीछे खड़ी कार से भिड़ गया। इससे रामकरन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खलासी राधेश्याम (25) पुत्र मुकुलदीन निवासी हिमाचलगंज थाना गुरबक्शगंज गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। हादसे से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही एसओ धनंजय सिंह मौके पर पहुंचे और घायल को अपनी गाड़ी से सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि मृतक के भतीजे भूपेंद्र की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिया से टकराई बाइक, युवक ने तोड़ा दम
रायबरेली। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात तेज रफ्तार बाइक पुलिया से जा टकराई, जिससे युवक की मौत हो गई। हुलासगंज मजरे फूला गांव निवासी आमिर (26) पुत्र मो, हारून देर रात बीएचईएल से अपने घर आ रहा था। शेखन गांव के निकट बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी सिंहपुर ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया, ले जाते समय रास्ते मे ही युवक की मौत हो गई। सीओ बीनू सिंह का कहना है कि हादसे की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें