फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य में नीलम व ग्रीन ड्रेस कोड में बबिता ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नृत्य में नीलम व ग्रीन ड्रेस कोड में बबिता ने बाजी मारी
विज्ञापन

रायबरेली। वैश्य एकता कल्याण समिति की ओर से रविवार को हरियाली तीज में महिलाओं ने धमाल मचाया। किसी ने नृत्य तो किसी ने ग्रीन ड्रेस कोड में बाजी मारी। बेलीगंज स्थित एक होटल में हुए रंगारंग कार्यक्रम में महिलाओं ने रंगारंग प्रस्तुति देकर सबका मन मोहा। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष राधेकृष्ण चौरसिया एवं मुकेश रस्तोगी ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

समिति की महिला मंडल की अध्यक्ष गायत्री कसौंधन ने कहा कि सावन का महीना महिलाओं के लिए विशेष है। यह माह भगवान शिव का है। महामंत्री अनुराधा चौरसिया ने कहा कि सावन के महीने में प्रकृति का रूप हरा भरा होता है। इसीलिए महिलाएं हरियाली तीज का आयोजन करती हैं। हरे रंग के परिधान धारण करके यह उत्सव मनाया जाता है। नृत्य प्रतियोगिता में नीलम गुप्ता प्रथम, जयंती द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर बबिता रहीं। इसी तरह ग्रीन ड्रेस कोड में बबिता प्रथम, गीता गुप्ता द्वितीय, कमला गुप्ता तृतीय स्थान हासिल किया। नीलम, सरला गुप्ता, संगीता साहू ने ढोलक, मंजीरे की थाप पर सावन गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का संचालन नीलम गुप्ता ने किया। इस मौके पर कमला यज्ञसैनी, नीलम चौरसिया, अनीता जायसवाल, अनीता गुप्ता, मीरा गुप्ता, अर्चना गुप्ता, वंदना कसौंधन प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें