फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई भेजने के लिए फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
20 बेरोजगारों से ठगे 60 लाख रुपये
विज्ञापन

रायबरेली। जिले में विदेश जाने के लिए फर्जी पासपोर्ट बनाने का गोरखधंधा चल रहा है। सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया, जो फर्जी पासपोर्ट तैयार करता था। आरोपी यह कहकर बेरोजगारों को ठगता था कि वह उसे दुबई जाने के लिए पासपोर्ट बनवा देगा। इसके नाम पर उसने करीब 20 लोगों से 60 लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
मिल एरिया थाना क्षेत्र के संदी नागिन निवासी जमील ने कोतवाली में शिकायत की कि एक व्यक्ति ने दुबई जाने के लिए पासपोर्ट बनवाने की बात कही थी। तीन लाख रुपये भी ले लिए और फर्जी पासपोर्ट बनाकर दे दिया। इससे वह दुबई नहीं जा पाया। शिकायत पर सदर कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय ने पुलिस टीम के साथ बस स्टेशन चौराहा से ठग को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल के मुताबिक पकड़े गए ठग का नाम अकरम अली है, जो बथुवा खास थाना गुरुबख्शगंज का रहने वाला है। कोतवाल का कहना है कि अमेठी जिले के मोहनगंज निवासी इश्तियाक से भी पासपोर्ट बनाने के नाम पर दो लाख रुपये ले लिए। इसके बाद फर्जी पासपोर्ट दे दिया। आरोपी अकरम ने कुल मिलाकर 20 लोगों से करीब 60 लाख रुपये की ठगी की है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। पीड़ितों का रुपया वापस दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें