फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर उमरी गांव के पास दर्दनाक हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैजिक ने भाई-बहन को रौंदा, पिता-पुत्र घायल
विज्ञापन

रायबरेली। सलोन कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार मैजिक ने बाइक सवार भाई-बहन को रौंद दिया, और साइकिल सवार पिता-पुत्र को टक्कर मारकर कर घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद बवाल हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने न सिर्फ लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर जाम लगा दिया, बल्कि यूपी डायल 100 के पुलिस कर्मियों व एंबुलेंस चालक को खदेड़ दिया। सूचना पर एएसपी के साथ कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। जाम खुलवाने को लेकर पुलिस से तीखी तकरार हुई। बाद में एएसपी ने मदद दिलाने का भरोसा देकर शांत कराया। इसके बाद जाम खुल सका। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसा करने वाले चालक को हिरासत में ले लिया गया।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के ममुनी गांव निवासी राजेश पासी (25) पुत्र रतीपाल अपनी बुआ की बेटी रेनू (15) पुत्री रामकिशोर निवासी गढ़ी जमुरवा खुर्द को सुबह बाइक से उसके घर छोड़ने जा रहा था। उमरी गांव के पास रायबरेली की ओर से तेज रफ्तार से आ रही टाटा लोडर मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद सड़क पर गिरे राजेश और रेनू को कुचलते हुए खाद लेने जा रहे साइकिल सवार सूरज (13) और उसके पिता पारसनाथ (50) निवासी पावरगंज बगहा को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल राजेश और रेनू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि साइकिल सवार बाप-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची यूपी डायल 100 की पुलिस और आक्रोशित ग्रामीणों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। जिसे देखकर एंबुलेंस और 100 पुलिस कर्मी जान बचाकर भाग निकले।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सूचना पर पहुंची यूपी 100 की पुलिस ने आरोपी वाहन चालक ड्राइवर को हिरासत में लेते हुए एंबुलेंस को वापस कर दिया। अगर एंबुलेंस को वापस ना किया होता तो लड़की की जान बच सकती थी। इसी बात से खुन्नस खाकर ग्रामीणों ने हाईवे पर पेड़ की डालें रखकर जाम लगा दिया। मौके पर एएसपी शशिशेखर सिंह के साथ डीह, नसीराबाद, ऊंचाहार, जगतपुर, भदोखर थानों की फोर्स पहुंच गई। शव उठाने के दौरान पुलिस और ग्रामीणों में जबरदस्त कहासुनी हुई। एएसपी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख आजाद सिंह ने परिवारीजनों को सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन देकर मार्ग जाम बहाल कराया। घायल पिता-पुत्र का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी जीडी शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक के पिता की तहरीर पर आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन


तीन घंटे ठप रहा आवागमन
मैजिक के कहर के बाद तीन घंटे तक हाईवे पर आवागमन ठप रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सैकड़ों की तादाद में मुसाफिर जाम में फंसे रहे। ग्रामीणों में घटना को लेकर गुस्सा था। सभी कार्रवाई और सरकारी मदद दिलाए जाने की मांग पर अडिग थे। तीन घंटे बाद जाम खुला तो मुसाफिरों ने राहत की सांस ली और आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें