फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एक माह में 12 भैंसें चोरी, घेरी कोतवाली

Wed, 04 Jun 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
डलमऊ कोतवाली का घेराव करते ग्रामीण।
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। भैंस चोरी के बढ़ते मामलों से परेशान ग्रामीण मंगलवार को भड़क गए। करीब 18 लोग कोतवाली पहुंचे और घेराव कर पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाया। बताया कि नामजद तहरीर देने के बाद भी अज्ञात में केस दर्ज किया गया है। जांच नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


देवन्ना मजरे तेरुखा गांव निवासी राम सहाय की लगभग 80 हजार रुपये कीमत की एक भैंस सोमवार रात चोरी हो गई। आरोप है कि गांव के ही एक मामा व भांजे ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है। आरोपी आए दिन गांव की महिलाओं के साथ अभद्रता करते हैं। जिसकी कई बार शिकायत भी हुई, लेकिन पुलिस लगातार आरोपी को बचाने में लगी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि बीते एक माह में करीब 10 लाख कीमत की 12 भैंसें चोरी हो चुकी हैं। इनमें तेरुखा गांव के समीप ही पूरे गुम्दा निवासी रविंद्र सिंह की तीन भैंस, देवन्ना निवासी लाला सिंह देशराज व राम प्रताप की एक-एक भैंस चोरी होई हैं। पूरे चंदी निवासी वीरेंद्र बहादुर की एक भैंस समेत 12 भैंसें चाेरी हुई हैं।
विज्ञापन


पुलिस की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को कोतवाली का घेराव किया और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक श्याम कुमार पाल ने बताया कि एक भैंस के चोरी का मामला जानकारी में है। जिसमें केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें