फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में कमल ही खिलेगा-स्मृति ईरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी में कमल ही खिलेगा : स्मृति ईरानी
विज्ञापन

रायबरेली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को अमेठी संसदीय क्षेत्र के तिलोई और सलोन विधानसभा क्षेत्रों के कई मतदान केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान स्मृति ईरानी ने कहा कि वह चुनाव जीतेंगी और अमेठी में कमल ही खिलेगा।

डीह प्रतिनिधि के मुताबिक अमेठी सीट से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने सलोन विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र जगदीशपुर पहुंचकर मतदान के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


इसके बाद मतदान केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज डीह पहुंचकर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से मतदान के बारे में चर्चा की। यहीं पर स्मृति ईरानी ने जूस भी पिया।

परशदेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक स्मृति ईरानी ने मतदान केंद्र पूर्व माध्यमिक स्कूल परशदेपुर का जायजा लेकर पार्टी नेताओं से मतदान के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


तिलोई प्रतिनिधि के मुताबिक विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र फूला के बूथ संख्या 44, 45, 46 का निरीक्षण किया। इसी तरह मोहनगंज के बूथ संख्या 223 और 224 का निरीक्षण किया और मतदान की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें