तिलोई (रायबरेली)। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के शिवगढ़ गांव के युवक का शव बाग में पेड़ से संदिग्ध हालात में लटकता मिला। देखते ही देखते मौके पर भीड़ एकत्र हो गई।
शिवगढ़ गांव के किनारे स्थित एक बाग में शुक्रवार को गांव के ही सुरेंद्र कुमार का शव फंदे से लटका मिला। शव मिलने के बाद मामला हत्या व आत्महत्या में उलझा हुआ है।
लोगों में हत्या व आत्महत्या को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं। चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगी। मृत युवक दिल्ली में मजदूरी करता था। डेढ़ माह पूर्व ही घर आया था।