फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने के बाद टेंपो पलटा, नौ सवारियां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजगंज। रायबरेली मार्ग पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय से सवारी भरकर महाराजगंज लौट रहे टेंपो का एक टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन



दुर्घटना में पांच महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने एक महिला समेत दो को हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सभी लोग डलमऊ घाट पर गंगा स्नान के बाद लौट रहे थे।


डलमऊ घाट से स्नान करके लोग रायबरेली से टेंपों से घर वापस आ रहे थे। सोथी गांव से पहले खैरा मोड़ पर टेंपो का अचानक एक टायर फट जाने से टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुर्घटना में कोतवाली क्षेत्र के शिव प्रसाद गंज निवासी रतीपाल (50) पुत्र ननकू, सोथी गांव निवासी सविता (22), हलोर निवासी हरिनाम (30), पूरे जमादार मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला गांव निवासी माधुरी (60), अजीजगंज मजरे बल्ला गांव निवासी रामलली (40), अइलहना मजरे मोन गांव निवासी सुनीता (27), पूरे सिंहई निवासी शुभा (8) पुत्री राजकिशोर, सुमित (4) वर्ष पुत्र राजकिशोर समेत नौ लोग घायल हो गए।


सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। रतीपाल व सविता को हालत नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें