फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद में अमेठी की समस्याओं पर नहीं बोल पाते राहुल-स्मृति ईरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला। कहा कि 15 साल तक संसदीय क्षेत्र से लापता रहने वाले राहुल संसद में अमेठी की समस्याएं नहीं उठा पाते हैं और न ही कुछ बोल पाते हैं।
विज्ञापन


हतवा गांव में आयोजित सभा में कहा कि इस बार कमल का बटन दबाओ। भाजपा की सरकार बनने पर 40 के बजाय 13 रुपये में चीनी पाओगे। हर घर के नलों में शीतल जल पहुंचाया जाएगा।

जायस के मोहल्ला कंचाना स्थित विश्वविख्यात कवि मलिक मोहम्मद जायसी के स्मारक स्थल पर आयोजित सभा में स्मृति ईरानी ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास चाहती है। यही कारण है कि हमारी पार्टी ने जायस नगर पालिका में बिना किसी भेदभाव के 1140 प्रधानमंत्री आवास, 1500 इज्जत घर बनवाए।
विज्ञापन


1000 एलपीजी कनेक्शन लोगों को दिए गए जबकि कांग्रेस सरकार में यही गैस कनेक्शन दिए जाने में दलाली होती थी। हमने 2014 में हार के बावजूद जो कहा, वह करके दिखाया लेकिन अमेठी के 15 सालों से लापता सांसद राहुल ने न तो यहां कुछ किया और न ही संसद में अमेठी की समस्याओं पर कुछ बोले।

अब वह अमेठी में हार के डर से केरल के वायनाड भाग गये। ग्रामसभा मवई आलमपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए स्मृति ने कहा कि मोदी सरकार ने पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान पर सर्जिकल एयर स्ट्राइक कर भारत को शक्तिशाली देश साबित किया।

तिलोई विधायक मयंकेश्वरशरण सिंह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच चल रही अनबन शायद खत्म हो गई है। सोमवार को जिस तरह क्षेत्रीय विधायक ने स्मृति ईरानी की चुनावी सभाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, क्षेत्र में उसका संदेश यही गया है।

इस संबंध में भाजपा विधायक का कहना है कि फिलहाल तो ऐसा ही लगता है कि उनकी पार्टी से नाराजगी दूर हो गई है। नाराजगी की वजह पूछने पर विधायक ने कहा कि कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनका खुलकर बाहर आना ठीक नहीं है। ये चीजें अंदर ही रहें तो बेहतर है।

गौरतलब है कि पांच अप्रैल को कपड़ा मंत्री ईरानी विधायक के आवास पर गई थीं लेकिन वहां उनकी मुलाकात नहीं हो पाई थी। इस पर रविवार की रात एक बार फिर ईरानी पहुंचीं तो उनकी मुलाकात विधायक मयंकेश्वरशरण सिंह से हुई। इसी के बाद विधायक ने मंत्री की सभाओं में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें