फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पंजीयन के संचालित अस्पताल में छापा, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। एसीएमओ डॉ. एसके चक की टीम ने बुधवार को बछरावां में महराजगंज रोड स्थित कल्याण सेवा हॉस्पिटल में छापा मारा।
विज्ञापन



छापे के दौरान अस्पताल में रोगी भर्ती नहीं मिले। छापे से हड़कंप मच गया। यहां बिना पंजीकरण के अस्पताल चलने की शिकायत मिली थी।


एसीएमओ की छापेमारी के दौरान अस्पताल में विवेक वर्मा, संतोष कुमारी, शालू पटेल ट्रेनी एएनएम मिले। छापेमारी के एक घंटे बाद स्टाफ नर्स अंजली वर्मा व डॉ. डीआर यादव मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन



एसीएमओ डॉ. चक ने बताया कि अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल का पंजीकरण नहीं है। हॉस्पिटल संचालक को नोटिस भेजा जाएगा।


नोटिस देने के बाद आठ दिन के भीतर यदि पंजीकरण नहीं कराया गया तो संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। परिसर में चल रहा मेडिकल स्टोर भी नर्सिंग होम संचालक का बताया जा रहा है। मेडिकल स्टोर पर मौजूद कर्मचारी छापे की भनक लगते ही भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें