फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कराने में सुस्त 15 ब्लॉक प्रमुखों को डीएम का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। क्षेत्र पंचायत निधि से ब्लॉकों का बजट वितरण कराने में लापरवाही कर रहे 15 ब्लॉक प्रमुखों को डीएम की ओर से नोटिस दी गई है। सभी को राशि खर्च करके रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। इससे पहले खंड विकास अधिकारियों को भी नोटिस दी गई है। क्षेत्र पंचायत निधि से 18 ब्लॉकों को 13 करोड़ से अधिक बजट दिया गया, लेकिन अब तक 9.46 करोड़ रुपये खर्च नहीं किए जा सके हैं।
विज्ञापन



चतुर्थ राज्य वित्त से ग्राम पंचायतों के अलावा क्षेत्र पंचायतों को अलग से विकास कार्यों को कराने के लिए धनराशि दी जाती है। वर्ष 2018-19 में क्षेत्र पंचायतों को 13,03,53,320 रुपये विकास कार्यों के लिए दिए गए। नौ माह बाद भी अब तक खंड विकास अधिकारियों और ब्लॉक प्रमुखों के खातों में 9,46,81,837 रुपये डंप हैं। प्रमुख सचिव नवनीत सहगल के आदेश पर जिले के 15 ब्लॉकों के प्रमुखों को नोटिस दी गई है।


इनसेट
इन ब्लॉक प्रमुखों को डीएम ने भेजा पत्र
डीएम संजय कुमार खत्री ने ब्लॉक प्रमुख राही लक्ष्मी, ब्लॉक प्रमुख अमावां भगौती सिंह, ब्लॉक प्रमुख सतांव मोकीन अहमद, ब्लॉक प्रमुख शिवगढ़ नीरज कुमारी, ब्लॉक प्रमुख बछरावां विक्रांत अकेला, ब्लॉक प्रमुख महराजगंज सत्येंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख लालगंज अनंतेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख सरेनी राज कुमारी, ब्लॉक प्रमुख डलमऊ मिथलेश कुमारी, ब्लॉक प्रमुख सलोन निर्मला देवी, ब्लॉक प्रमुख छतोह सैय्यद अहमद, ब्लॉक प्रमुख डीह उदय विक्रम सिंह, ब्लॉक प्रमुख ऊंचाहार शिवानी सिंह, ब्लॉक प्रमुख रोहनियां जय सिंह और ब्लॉक प्रमुख जगतपुर शांती को नोटिस दी है।
विज्ञापन


इनसेट
ब्लॉक प्रमुखों व बीडीओ के खातों में डंप विकास का धन
ब्लॉक मिला धन खातों में डंप धन
राही 13801878 9931755
अमावां 4544077 3255547
सतांव 10983397 10754509
खीरों 2768351 638625
हरचंदपुर 4282005 206955
शिवगढ़ 3065986 2203542
बछरावां 11636996 6108996
महराजगंज 4544671 4181901
लालगंज 10104815 9877612
सरेनी 16008755 15210030
डलमऊ 8350654 6628654
सलोन 11855379 7398448
डीह 9564078 9042640
छतोह 4277207 2187466
ऊंचाहार 3608526 2768301
रोहनियां 1383183 1247451
गौरा 7470413 2016721
जगतपुर 2102949 968354
कुल 13,03,53,320 94681837


वर्जन
क्षेत्र पंचायतों को विकास के लिए दिए गए धन को खर्च न किए जाने पर डीएम की ओर से 15 ब्लॉक प्रमुखों को नोटिस दी गई है। समीक्षा में प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने धन खर्च न होने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

उपेंद्रराज सिंह, डीपीआरआरे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें