फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी को मिले राशन, मशीन पर लगाएं रोक-भाकपा माले

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। भाकपा (माले) ने सोमवार को किसानों की समस्याओं को लेकर छतोह ब्लॉक कार्यालय में धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान राशन वितरण में आ रहीं दिक्कतों को उठाया गया। बाद में सात सूत्री ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया। इसमें कहा गया कि जिन पात्रों के राशनकार्ड नहीं बने हैं, उन सभी लोगों को राशन कार्ड दिए जाएं। राशन वितरण में मशीन का प्रयोग बंद किया जाए। सभी को राशन देने की गारंटी दी जाए।
विज्ञापन



धरनास्थल पर आयोजित सभा में भाकपा माले के जिला प्रभारी अफरोज आलम ने कहा कि मोदी-योगी सरकार ने किसानों के सपने चकनाचूर कर दिए हैं। फसलों का डेढ़ गुना दाम देने से लेकर किसान कर्जमाफी तक कोई वादा पूरा नहीं किया गया। डीजल, खाद, बीज, बिजली के बढ़ते दामों ने खेती में मुश्किल कर दी हैं।


छुट्टा मवेशी किसानों के लिए अलग से मुसीबत पैदा कर रहे हैं। ऐसे हालात में संघर्ष के सिवा कोई दूसरा रास्ता नजर नहीं आता है। उन्होंने राशन कार्डों के साथ ही विधवा-वृद्धा पेंशन का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन



ब्लॉक प्रभारी अमरनाथ मौर्य ने कहा कि गरीबों को आवास देने के बजाए पैसे वालों को प्रधानमंत्री आवास दिए जा रहे हैं। कागजों में प्रसाधनों का निर्माण करके फर्जी तरीके से गांवों को ओडीएफ घोषित किया जा रहा है। इस मौके पर राजेश सिंह, महंत प्रसाद गुप्ता, राम उजैर, मंगऊ, मातादीन, जगमोहन सविता, शिवपति देवी, सूरज, सोहनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें