फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल में हवा भर रह रहे युवक को कार ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में दो युवकों की मौत
विज्ञापन

ऊंचाहार/ रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र में सड़क किनारे साइकिल में हवा भर रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। नारे पर की गढ़ी मजरे चरुहार जियायक गांव निवासी जियालाल सोनकर किसानी करता था। बुधवार को महामाया चरुहार जियायक तिराहा के पास सड़क किनारे साइकिल में हवा भर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे जियालाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

ऊंचाहार प्रतिनिधि के अनुसार बिहार के बक्सर जिले के सेमरी थाना क्षेत्र के गांव नियाजीपुर निवासी मदन शाह (30) पुत्र हरिशाह ऊंचाहार में फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। वह एनटीपीसी गेट नंबर के सामने एक किराए के मकान में रहता था। मंगलवार रात करीब नौ बजे वह ऊंचाहार सलोन मार्ग को पार कर रहा था। सलोन की ओर से आ रहे किसी वाहन ने उसको टक्कर मार दी। गंभी घायल हालत में उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके साथियों ने बताया कि करीब 6 माह पहले उसकी शादी शानू देवी से हुई थी। वह करीब दो माह पहले ऊंचाहार आया था। एसओ धनंजय सिंह का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें