फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

74 संस्थानों ने जमा नहीं की छात्रवृति की पत्रावलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
74 संस्थानों ने जमा नहीं की छात्रवृत्ति की पत्रावलियां
विज्ञापन

रायबरेली। शिक्षा सत्र 2017-18 में पिछडे़ वर्ग के छात्र-छात्राओं को को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ देने का मामला अटका हुआ है। आदेश के बाद भी स्कूलों व संस्थाओं ने पत्रावलियां उपलब्ध नहीं कराई हैं। जिले के करीब 74 संस्थानों ने डिटेल उपलब्ध नहीं कराया है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने इस संबंध में प्रबंधकों को पत्रावलियां उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने पर छात्र-छात्राओं को होने वाले नुकसान के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से शैक्षिक सत्र 2017-18 में छात्रों द्वारा छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया 1 जुलाई से चल रही है। पूर्वदशम छात्रवृत्ति तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत कक्षा 9-10 तथा कक्षा 11-12 के छात्रों के ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर समाप्त हो गई है। शिक्षण संस्थानों द्वारा छात्रों का विवरण सत्यापित करने की अंतिम तिथि भी समाप्त हो चुकी है। 74 विद्यालयों द्वारा छात्रवृत्ति पत्रावली जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा नहीं की गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्याम सुंदर इकनौरिया ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखकर अवशेष समस्त शिक्षण संस्थानों को कक्षा 9-10 एवं कक्षा 11-12 की छात्रवृत्ति पत्रावली वर्गवार संबंधित विभाग में जमा करने हेतु निर्देशित करने का अनुरोध किया है। जिससे आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें