गले में मूंगफली का दाना फंस जाने से तीन साल के मासूम की रायबरेली में मौत हो गई। कांशीराम कालोनी के नसीम के बेटे अजान ने रविवार सुबह मूंगफली का दाना खा लिया, जो उसके गले में अटक गया।
उस दौरान परिवारीजन घरेलू काम में व्यस्त थे। अजान को अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी तो घरवालों ने गले में अटका दाना निकालने की कोशिश की।
सफल नहीं हुए तो उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि मूंगफली का दाना फंसने से बच्चा सांस नहीं ले पा रहा था। इसी के चलते उसकी मौत हो गई। ब्यूरो