फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित ने जीता पहाड़पुर का दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहित ने जीता पहाड़पुर का दंगल
विज्ञापन

शिवगढ़ (रायबरेली)। विकास खंड क्षेत्र के कुड़वावीर बाबा मंदिर पहाड़पुर में बुधवार को दंगल हुआ। इसमें जिले के अलावा के अन्य जनपदों के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। लखनऊ के पहलवान रोहित ने दंगल केसरी का खिताब जीता।
कुड़वा वीर बाबा मंदिर मेले में पांच दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन मेले के साथ हो रहा है। कार्यक्रम के चौथे दिन हुए दंगल में पहली कुश्ती लखनऊ के विकास और अमीनाबाद के मंगल के मध्य हुई। इसमें मंगल विजयी रहे। लखनऊ के पंकज और बैसवारा के सचिन के बीच हुए मुकाबले में पंकज विजयी रहे। लखनऊ के मोहित ने सलोन के दिनेश को हराया। लालगंज के सचिन ने लखनऊ के शनि को पटखनी दी। हरियाणा के शेर सिंह और रायबरेली के सूरज सिंह के मध्य कांटे की टक्कर हुई, इसमें शेर सिंह विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदरगढ़ के संदीप ने कानपुर के अनिल को हराया। अमावां के आलोक ने रघुनाथ खेड़ा के धर्मेंद्र को पटखनी दी। लखनऊ के मोहित ने रायबरेली के राजू को चित किया। लखनऊ के शनि ने उन्नाव के आशीष को पटखनी दी। हाजीपुर के राजेश ने कटरा के रमेश को हराया। फाइनल कुश्ती लखनऊ के मोहित और शेर सिंह हरियाणा के मध्य हुई। मोहित ने शेर सिंह को पटखनी देकर दंगल केसरी का खिताब पर कब्जा जमाया। दंगल की अध्यक्षता चीनी मिल पोखरा के जीएम एमएसएन शर्मा ने की। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामनरेश की पत्नी सरोज रावत रही। इस मौके पर पूर्व प्रधान गिरजा शंकर मिश्रा, रिटायर्ड शिक्षक फू ल चंद त्रिवेदी, उमाकांत अवस्थी, राजेश त्रिवेदी, हरिवंश द्विवेदी, गंगासागर पांडेय, छोटू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें