फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते मौसम में पैर पसार रहा संक्रामक रोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से मासूम समेत चार की मौत
विज्ञापन

रायबरेली। कभी गर्मी तो कभी हल्की ठंड के मौसम से संक्रामक रोग अपने पैर पसार रहा है। खासकर बुखार के चपेट में अधिक लोग आ रहे हैं। 24 घंटे के अंदर बुखार सेपीड़ित मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। अस्पताल के चिकित्सकों की मानें तो मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से लोग बुखार के अलावा, सर्दी, जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। इसलिए बदल रहे मौसम में सावधान रहने की जरूरत है। अस्पताल की इमरजेंसी में भी हर दिन बुखार से पीड़ित रोगी इलाज कराने पहुंच रहे हैं।
खीरों ब्लॉक क्षेत्र के शीतलाखेड़ा गांव के रहने वाले रिशू (3) को कई दिन से बुखार आ रहा था। हालत गंभीर होने पर परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शनिवार देर शाम उसकी मौत हो गई। लालगंज क्षेत्र के बाल्हेमऊ गांव की रहने वाली सोमवती (28) व जगतपुर गांव के त्रिभुवन (90) और शिवगढ ब्लॉक क्षेेत्र के अल्दीखेड़ा गांव के बबलू (27) की भी बुखार की वजह से मौत हो गई। इसके अलावा हर दिन इमरजेंसी में भी बुखार से पीड़ित रोगियों की संख्या पहुंच रही है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. दीपेंद्र सिंह का कहना है कि मौैसम में बदलाव हो रहा है। इसी वजह से लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। लोग खुले आसमान में न सोएं। ठंडा पानी न पिएं। सावधानी बरतने से बुखार, सर्दी, जुकाम से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम में बदलाव की वजह से लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। इसलिए सतर्कता बरतने की जरूरत है। जिला अस्पताल के साथ-साथ सीएचसी-पीएचसी पर बुखार समेत अन्य रोगों से पीड़ित रोगियों के इलाज की व्यवस्था कर दी गई है। दवाइयां उपलब्ध करा दी गई हैं। रोगियों के बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए गए हैं।- डॉ. डीके सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें