सबसे तेज दौड़ीं अर्चना व स्वीटी
रायबरेली। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सोमवार को सदर जोन की क्षेत्रीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। जिसमें जीजीआईसी, जीजीआईसी देवानंदपुर, एमजीआईसी, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चंद्रपाल इंटर कॉलेज, रॉयन व देदौर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने हिस्सा लिया।
बालिका की 100 मीटर दौड़ में अर्चना प्रथम व शीलू द्वितीय स्थान पर रही। 200 मीटर में अर्चना प्रथम व मुस्कान दूसरे नंबर पर रही। 800 मीटर दौड़ में आराधना पहले व दिपाली दूसरे नंबर पर रही। 1,500 मीटर में आराधना प्रथम व सुमन द्वितीय स्थान पर रही। जूनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ में स्वीटी प्रथम, वैशाली द्वितीय और 200 मीटर में वैशाली प्रथम और आकांक्षा द्वितीय स्थान पर रही। 800 मीटर में डॉली प्रथम व संध्या द्वितीय स्थान पर रही।
लंबी कूद में सरिता प्रथम व सुमन द्वितीय स्थान पर रही। गोलाफेंक में अनुपमा पहले, काजल द्वितीय स्थान पर रही। डिस्कस में अनुष्का पहले, निशा दूसरे स्थान पर रहीं। जिला क्रीड़ा सचिव विकास कुमार साहू ने बताया कि प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 16, 17, 18 सितंबर को पुलिस लाइंस में होगी। इस मौके पर मंगल चरण, माधवी शुक्ला, दीप्ती वर्मा, रीना मिश्रा, अखिलेश त्रिपाठी व जयशंकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।