फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, सैकड़ों बीघे भूमि जलमगभन

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजी से बढ़ रही गंगा, फसलें डूबीं
विज्ञापन

रायबरेली। पतित पावनी गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु छूने को बेताब है। गुरुवार को जलस्तर 97.830 मीटर पर पहुंच गया। केंद्रीय जल आयोग की मानें तो जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है।
जलस्तर बढ़ने से कृषि योग्य सैकड़ों बीघे भूमि जलमग्न हो गई है। नदी किनारे बोई गई उड़द, मूंगफली आदि की फसलें डूब गई है। गंगा नदी का खतरे का निशान 99.360 मीटर और चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर है।
विज्ञापन

इधर, गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक गुरुवार शाम तक जलस्तर 97.830 मीटर रिकॉर्ड किया गया। वहीं लगातार जलस्तर बढ़ने से कटरी क्षेत्र के लोगों में दहशत है।
कटरी क्षेत्र के रामकुमार, रामसहाय, रामहर्ष, शिवकांत, देवी प्रसाद आदि ने बताया की गंगा के जलस्तर में चार दिनों से लगातार हो रही वृद्धि से सैकड़ों बीघे कृषि भूमि जलमग्न हो गई है। वहीं उड़द, धान आदि की फसलों में पानी भर गया है। यदि इसी रफ्तार से पानी बढ़ता रहा तो शीघ्र ही पानी गांवों तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


चेतावनी बिंदु पार हो जाने पर ही बाढ़ की समस्या उत्पन्न होती है। चेतावनी बिंदु से गंगा का जलस्तर काफी नीचे हैं। किसी प्रकार की कोई भूमिधरी भूमि का नुकसान नहीं होता और बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। कर्मचारी बरामद नजर रखे हुए हैं।-प्रदीप कुमार वर्मा, एसडीएम, डलमऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें