फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में गोला फटने से युवक की अंगुलियां उड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथ में बम फटने से युवक की अंगुलियां उड़ीं
विज्ञापन

नानी की अंतिम यात्रा को यादगार बनाने के लिए दगा रहा था पटाखे
अमर उजाला ब्यूरो
सलोन (रायबरेली) नानी की अंतिम यात्रा को यादगार बना रहा एक युवक उस वक्त दुर्घटना का शिकार हो गया, जब बारूद के विस्फोट से उसकी चार अंगुलियां उड़ गईं। घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर होने पर युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सलोन कोतवाली व कस्बा निवासी स्वर्गीय जयकरन की 80 वर्षीय पत्नी की शनिवार रात मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक बीमारी की वजह से वृद्ध ने रात में अंतिम सांस ली। रविवार को हिंदू रीति रिवाज से वृद्ध महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी की गईं। अंतिम यात्रा को यादगार बनाने के लिए मृतका के बेटी का लड़का श्रवण कुमार कौशल निवासी थाना ऊंचाहार अर्थी के आगे गोले दगाने व ढोल के साथ अर्थी को कंधा दिया। साथ में अन्य परिवारीजन शव को गोकनाघाट ले जाने लगे। इसी दौरान युवक श्रवण कुमार ने गोले दगाने शुरू किए। एक गोले के न दगने पर जैसे ही युवक ने उसमें दोबारा आग लगाने की कोशिश की, तभी गोला उसके हाथ में दग गया और युवक के दाहिने हाथ की चारो अंगुलियां फट गईं। इस घटना से युवक को अस्पताल ले जाया गया, जबकि शव को गोकनाघाट ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें