फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगन्नाथ रथ यात्रा निकाल कर नगर में कराया भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली, गूंजे जयकारे
विज्ञापन

- माईजी का मठ में पूजा पाठ के बाद ब्रह्मभोज
अमर उजाला ब्यूरो
डलमऊ (रायबरेली)। नगर पंचायत डलमऊ के मोहल्ला टिकैतगंज स्थित माईजी का मठ में रविवार को ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया। इस दौरान पुजारी गणेश प्रसाद द्विवेदी ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई। रथयात्रा ने कई मोहल्लों में भ्रमण किया। जगह-जगह लोगों ने रथ यात्रा का स्वागत किया और भगवान जगन्नाथ और सुभद्रा के जयकारे लगाए।
देर शाम तक भजन कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहा। देर शाम भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान जगन्नाथ तथा माता सुभद्रा के जयकारे लगाते हुए रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा मोहल्ला टिकैतगंज, शेरनदाजपुर आदि मोहल्ले में घुुमाई गई। रथयात्रा के बाद क्षेत्रीय लोगों ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। इस मौके पर बद्री प्रसाद द्विवेदी, बृजेश कुमार, राजेश कुमार, प्रभात तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज कस्बे के सराफा मंडी स्थित भैरवनाथ मंदिर से रविवार को भगवान जगन्नाथ की विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में डीजे के साथ चल रहे भक्तिपूर्ण गानों में श्रद्धालु नाचते-गाते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा कस्बे मुख्य मार्गों का भ्रमण करने के बाद वापस मंदिर परिसर में समाप्त हुई। भैरवनाथ मंदिर में यात्रा से पहले पं. दुर्गाशंकर त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान जगन्नाथ, बलराम व सुभद्रा की पूजा-अर्चना की। यात्रा सराफा मंडी से सब्जी मंडी, गल्ला मंडी, गांधी चौराहा, हनुमान मंदिर, आचार्य नगर, मेन रोड होते हुए मंदिर परिसर में समाप्त हुई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारे लगाए। शोभा यात्रा में कैलाश बाजपेयी, चंद्रप्रकाश पांडेय, किशोरी तिवारी, ओमी तिवारी, सोनी तिवारी, विभा तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें