फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच शिक्षकों का वेतन रोका, एक सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर। अमेठी जिले के विकास खंड सिंहपुर के परिषदीय विद्यालयों की निरीक्षण आख्या मिलने पर बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने तीन शिक्षकों के खिलाफ वेतन रोकने तथा दो शिक्षकों का एक-एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की, जबकि एक शिक्षक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन



एमडीएम के जिला समन्वयक अरुण त्रिपाठी ने 27 सितंबर को प्राथमिक विद्यालय गोधना, रामपुर पंवारा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खारा, गोयन, दांदूपुर का निरीक्षण किया था।


निरीक्षण आख्या पर बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय रामपुर पंवारा के प्रधानाध्यापक राजाराम यादव, प्राथमिक विद्यालय गोधना के प्रधानाध्यापक घनश्याम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय दांदूपुर की प्रधानाध्यापक राम संवारी का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया।
विज्ञापन



प्राथमिक विद्यालय गोधना में सुल्तानपुर के बीएसए का नंबर दर्ज पाया गया था। पूर्व माध्यमिक विद्यालय खारा के प्रधानाध्यापक राम औतार मौर्या एवं सहायक अध्यापक अश्विनी कुमार यादव का निरीक्षण तिथि के दिन का वेतन रोकने का आदेश बीएसए ने जारी किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोयन के सहायक अध्यापक लालजी कश्यप को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें