फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5141 एलईडी लाइटों से जगमगाएगा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रदेश के महानगरों को रहन-सहन के लिहाज से पछाड़ कर चौथे स्थान पर पहुंचे शहर को जगमग करने की तैयारी है। नगर पालिका शहर में करीब सात करोड़ रुपये खर्च करके 5141 स्थानों पर एलईडी लाइटें लगवाएगी।
विज्ञापन


स्थानों के चयन का काम पूरा होने के साथ ही नगर पालिका ने लाइट लगवाने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। इसी महीने से यह काम शुरू हो जाएगा। शहर के सभी मोहल्लों को इसके लिए चुना गया है। एलईडी लाइटें लगने के बाद शहर का लुक रात में और अच्छा दिखेगा।

नगर पालिका क्षेत्र प्रदेश के शहरों में चौथे स्थान पर सबसे अच्छा शहर है। शहर को और अच्छा बनाने का काम नगर पालिका कर रही है। खासकर रात में पूरे शहर को अब जगमग करने की तैयारी है। इस काम में करीब सात करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


एलईडी लाइटें लगवाने के लिए शहर में 5141 स्थानों को चिन्हित किया गया है। इन स्थानों पर जल्द ही लाइटें लगाने का काम शुरू हो जाएगा। इंदिर नगर, राना नगर, सत्य नगर, बहराना, गांधी नगर, आचार्य द्विवेदी नगर, आवास विकास कॉलोनी, विष्णु नगर सहित शहर के सभी मोहल्लों को जगमग किया जाएगा। एलईडी लाइटें लगाने का काम इसी महीने पूरा हो जाएगा।

करोड़ों के विकास की कार्ययोजना
शहर में एलईडी लाइट के अलावा करोड़ों रुपयों की लागत की विकास कार्यों की योजना तैयार की गई है। शहर में जरूरी स्थानों पर हैंडपंप लगवाए जाएंगे। रखने वाले और हैंगिग वाले कूडे़दान रखवाए जाएंगे। सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के सिस्टम को भी बेहतर करने का काम किया जाएगा, जिससे शहर और भी साफ सुथरा हो सके। इसके अलावा सड़कों और नालियों की दशा को भी सुधारने का काम किया जाएगा।

एडीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा
एडीएम (वित्त एवं राजस्व) डॉ. राजेश प्रजापति ने नगर पालिका व नगर पंचायतों में प्रकाश, सड़क सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने नगर पालिका के साथ ही नगर पंचायतों में भी पेयजल, बिजली, सड़क व साफ सफाई की समुचित व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। अमृत योजना में चयनित पार्को का सौंदर्यीकरण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, नमामि गंगे योजना, स्वच्छ भारत मिशन नगरीय, कर-करेत्तर देयों की वसूली, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, पेयजल व्यवस्था एवं अतिक्रमण से संबंधित कार्यों को पूरा कराने के आदेश दिए।

शहर में 5141 स्थानों को एलईडी लाइटें लगवाने के लिए चुना गया है। करीब सात करोड़ रुपये इस कार्य में खर्च होंगे। शहर के सभी मोहल्लों को इसमें शामिल किया गया है। शहर में अन्य विकास कार्य कराने के लिए भी कार्ययोजना तैयार की गई है। जल्द ही शहर और अच्छा नजर आएगा।
विज्ञापन

- मुशीर अहमद, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें