फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जब्त किया सवा किलोग्राम सोने का हार

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। हीरों से जड़ा हुआ कीमती सोने का हार मिलने की चर्चा से लालगंज का सराफा बाजार कई दिनों से गरम है। पुलिस मामले में हस्तक्षेप करते हुए सवा किलो से अधिक सोना और सात ग्राम हीरे व अन्य पत्थरों को जब्त कर पड़ताल में जुटी है। पुलिस अभी भी मामले को संदेहास्पद मान रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पता चला है कि सरेनी थाना क्षेत्र के सोनारन का पुरवा मजरे हथनासा गांव निवासी युवक कृष्णकुमार सोनी के पास उसकी मां का दिया हुआ एक पुश्तैनी हार था। जो काफी वजनी और बेशकीमती था। कृष्ण कुमार की सराफा मंडी में अपनी दुकान भी है। जरूरत पड़ने पर कृष्ण कुमार ने हार को लालगंज में गलवा दिया। उसे नहीं पता था कि हार में कीमती हीरे लगे हुए हैं।

हार गलवाकर वह सोना ले गया और हीरे व अन्य पत्थर वहीं छोड़ गया। गलाने वाले यहां आए कई जानकार अनजान बनते हुए हीरे मांग ले गए। धीरे-धीरे चर्चा जोर पकड़ गई। मामला पुलिस तक पहुंचा। एसओजी को भी पता चला। पुलिस ने कई लोगों को उठाकर पूछताछ शुरू कर दी। लेकिन अभी तक मामले में कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस अभी भी मामले को संदिग्ध मानते हुए पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


आरोपी के भाई सरेनी बाजार निवासी श्यामबाबू सोनी ने बताया कि वह भी सर्राफ का काम करते हैं। उसने बताया कि पुलिस ने उसके भाई को उठाकर मारापीटा। इसके लिए वह लोग पुलिस के खिलाफ केस करेंगे।

प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि पुलिस ने 1399 ग्राम सोना व 7.39 ग्राम हीरा व अन्य पत्थर जब्त किया है। पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है। आरोपी कृष्णकुमार से पूछताछ की गई है। किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। मामला पूरी तरह से संदिग्ध है। आयकर विभाग को भी सूचना दी गई है। आरोप सिद्ध होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें