फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख और भाजयुमो मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख और भाजयुमो मंडल अध्यक्ष समेत पांच पर एफआईआर
विज्ञापन



बछरावां (रायबरेली)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्रीश चौधरी व बछरावां ब्लॉक प्रमुख विक्रांत अकेला के बीच फेसबुक पर हुई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।


बछरावां थाने में तहरीर देकर ब्लॉक प्रमुख विक्रांत अकेला ने युवा मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्रीश चौधरी पर फेसबुक पर उनकी व उनके पिता की छवि धूमिल करने के लिए आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष श्रीश चौधरी ने बछरावां थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि प्रमुख विक्रांत अकेला व सलाउद्दीन तथा रिजवान ने उन्हें व भारतीय जनता पार्टी तथा वर्तमान विधायक के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियां कर बदनाम करने की कोशिश की है।


आरोप है कि लूट हत्या सहित विभिन्न संगीन अपराधों में संलिप्त सलाउद्दीन व रिजवान ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है।


दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। कोतवाल जीडी शुक्ला ने बताया है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा लिख गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें