फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में गैर हाजिर रहना

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी में गैर हाजिर महिला दरोगा सस्पेंड
विज्ञापन

रायबरेली। नगर निकाय चुनाव की ड्यूटी में गैरहाजिर रहना एक महिला दरोगा को महंगा पड़ गया है। एसपी शिवहरि मीणा ने तत्काल प्रभाव से दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। सीओ महराजगंज की ओर से इसकी रिपोर्ट पुलिस कार्यालय भेजी गई थी। इसके बाद एसपी ने कार्रवाई की। एसपी ने कहा है कि निकाय चुनाव में पुलिस कर्मियों की ओर से हीलाहवाली न की जाए। शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रर्वाई होगी।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय स्थित महिला सहायता प्रकोष्ठ में तैनात महिला दरोगा रेखा दुुबे की ड्यूटी 13 नवंबर 2017 को महराजगंज तहसील में नामांकन प्रक्रिया के दौरान लगाई गई थी। रेखा की ड्यूटी तहसील गेट पर थी। सीओ महराजगंज गोपीनाथ सोनी ने चेक किया तो रेखा दुुबे गैरहाजिर मिली। इस पर उन्होेंने इसकी रिपोर्ट एसपी को भेजी, जिस पर कार्रवाई की गई। एसपी शिवहरि मीणा का कहना है कि महिला दरोगा रेखा दुबे का ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें