फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

पहले दिन खुला नहीं खाता, सिर्फ खरीदे गए परचे
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। जिले में शनिवार को नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन किसी प्रत्याशी ने परचा दाखिल नहीं किया। सिर्फ नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नामांकन पत्रों की बिक्री के दौरान गहमागहमी रही। कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन प्रक्रिया कराई गई। जिले की एक नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों में 29 नवंबर को चुनाव होना है। दस नवंबर तक नामांकन प्रक्रिया कराई जाएगी। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और वापसी की प्रक्रिया कराई जाएगी। नामांकन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
सदर तहसील में पूर्वाह्न 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू कराई गई। तहसील जाने वाले गेट पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। नगर पालिका रायबरेली के एक के बाद एक दावेदारों ने अध्यक्ष और सभासद पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री की। अध्यक्ष पद के लिए सपा से पूर्व पालिकाध्यक्ष मो. इलियास की पत्नी नसरीन बानो और बसपा से अध्यक्ष पद के लिए रीना पत्नी मो. मुशीर अहमद ने परचा खरीदा। पूर्व पालिकाध्यक्ष की पत्नी ने चार सेट और रीना ने दो सेट में परचा खरीदा। इसके अलावा सभासद पदों के लिए 188 परचे बिके। तहसीलदार सौरभ शुक्ला ने बताया कि पहले किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। सिर्फ नामांकन पत्रों की बिक्री की गई।
विज्ञापन

सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक सलोन तहसील परिसर में नगर पंचायत सलोन, परशदेपुर तथा नसीराबाद में भी सिर्फ परचे खरीदे गए। परचे खरीदने में सबसे ज्यादा जोश नई नवेली गठित नगर पंचायत नसीराबाद के प्रत्याशियों में दिखी। नसीराबाद में अध्यक्ष पद के लिए कुल 14 नामांकन पत्र खरीदे गए। वहीं सदस्य पद के लिए कुल 41 नामांकन पत्र खरीदे गए। परशदेपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए मात्र एक नामांकन पत्र दो सेट में खरीदा गया। वही सदस्य के लिए 17 नामांकन पत्र खरीदे गए।
सलोन नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए छह नामांकन पत्र 15 सेटों में खरीदे गए और सदस्य पद के लिए 28 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। सलोन नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए सिद्धार्थ कुमार सिंह, परशदेपुर में अध्यक्ष पद के लिए अमर सिंह यादव, नसीराबाद में अध्यक्ष पद के लिए हरेंद्र कुमार रिटर्निंग अफसर बनाए गए हैं। इसी तरह सदस्य पद के लिए सलोन नगर पंचायत के रिटर्निंग अफसर नागेंद्र कुमार, परशदेपुर नगर पंचायत के रिटर्निंग आफीसर विजय चंद्र, नसीराबाद नगर पंचायत के रिटर्निंग अफसर मनोज कुमार हैं, जिन्होंने प्रत्याशियों के लिए गए नामांकन पत्रों की जानकारी दी।
विज्ञापन

महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक बछरावां नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 19 और सभासद पद के लिए 13 परचे खरीदे गए। नगर पंचायत महराजगंज में अध्यक्ष पद के लिए कोई परचा नहीं खरीदा गया। सभासद पद के लिए 33 परचे खरीदे गए। आरओ राजेश सिंह और एआरओ जयप्रकाश तिवारी ने जानकारी दी। एसडीएम महराजगंज आरपी तिवारी व तहसीलदार तृप्ति गुप्ता ने नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया। नगर पंचायत ऊंचाहार में अध्यक्ष पद के लिए सात और सभासद पद के लिए 15 प्रत्याशियों ने परचे खरीदे। डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील में कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन प्रक्रिया कराई गई। अध्यक्ष पद के लिए कोई परचा नहीं बिका, जबकि सभासद पद के लिए तीन नामांकन पत्रों की बिक्री की र्गई।
इनसेट
कहां कितने बिके परचे
नगर पंचायत अध्यक्ष सभासद
नगर पालिका रायबरेली 6 188
नगर पंचायत महराजगंज 0 33
नगर पंचायत बछरावां 19 13
नगर पंचायत सलोन 15 28
नगर पंचायत नसीराबाद 14 41
नगर पंचायत परशदेपुर 2 17
नगर पंचायत डलमऊ 0 3
नगर पंचायत ऊंचाहार 7 15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें