फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं से राधाकृष्णन के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्षोल्लास से मनाई डॉ. राधाकृष्णन की जयंती
विज्ञापन

रायबरेली। पूर्व राष्ट्रपति व महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मंगलवार को जिलेभर के स्कूल-कॉलेजों सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं से उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में प्रधानाचार्य बाल कृष्ण सिंह ने मां सरस्वती एवं डॉ. राधाकृष्णन् के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर शिक्षक दिवस कार्यक्रम मनाया। आचार्य सर्वेश कुमार ने डॉ. राधाकृष्णनन के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला और आचार्य शिवपूजन तिवारी ने डॉ. राधाकृष्णनन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे महापुरुष ने समाज एवं देश को नई दिशा एवं गति देने का काम किया। राधाकृष्णनन देश के पहले ऐसे अध्यापक थे, जो राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति पद तक पहुंचे। आचार्य बाबुल नाथ ने भी उनके व्यक्तित्व पर विचार प्रस्तुत किए। छात्र शीतांशुु मौर्य ने राधाकृष्णनन के आचरण को अपने जीवन में उतारने की बात कही।
विज्ञापन

जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के आनंद पब्लिक स्कूल पूरब गांव में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रबंधक राकेश तिवारी, अंजू त्रिपाठी व प्रधानाचार्य रामनारायण बाजपेयी आदि ने डॉ. राधा कृष्णनन के जीवन पर जानकारी दी। दयाल शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज भदोखर में प्रबंधक सूर्यपाल सिंह यादव, प्रधानाचार्य प्रतिभा यादव ने डॉ. सर्वपल्ली के चित्र पर माल्यार्पण किया। बच्चों ने अपने गुरुओं को उपहार भेंट किए। बाल विद्या मंदिर गंगागंज में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य त्रिभुवन बहादुर सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रबंधक ने तेज बहादुर सिंह, रमेशचंद्र चौधरी, अखिलेश चरण सिंह को बच्चों ने सम्मानित किया। रॉयन इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु यीशु की वंदना से हुआ। इसके बाद प्रधानाचार्य बीनीश नायर ने सभी शिक्षकों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। रॉयन ग्रुप की प्रबन्ध निदेशिका ग्रेस पिन्टो का संदेश बच्चों को सुनाया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा गौरी पांडेय, दृष्टि फागुवानी एवं अनुग्रह मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया तथा धन्यवाद ज्ञापन यशी खेतान ने किया।
डीह प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय पूरे कनपुरिया में प्रधानाध्यापक महेश नारायण पांडेय ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। विद्यालय में फुटबाल मैच हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओ ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक विद्यालय पूरे कुंजल, पूरे पहाड़, पूरे गोसाई, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रोखा में बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रधानाध्यापक भगवती प्रसाद चौधरी, विजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक कई स्थानों पर हुए कार्यक्रम में क्षेत्रीय भाजपा विधायक रामनरेश रावत ने प्रथम शिक्षक सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए कहा कि गुरु देव तुल्य होता है। गुरु की कर्मठता और मेहनत के बदौलत ही समाज को अच्छे लोग मिलते हैं। दयानंद पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के प्राचार्य रामनरेश, हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुभाष श्रीवास्तव समेत सभी गुरुजनों को पुष्प व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय सेहंगो में प्रबंधक अमर सिंह चौधरी ने विद्यालय के अध्यापकों को सम्मानित किया। एसजेएस पब्लिक स्कूल बछरावां, एजीपीसीएल इंटर कॉलेज, उत्कर्ष पब्लिक स्कूल सहित दर्जनों विद्यालयों में भी शिक्षक दिवस पर प्रथम शिक्षक सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

अमावां प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक के मंचितपुर स्थित बाबा मैदान में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर खेलो फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस खेल में रसेहता, कोड़रस बुजुर्ग, अमावां, जेतुवा टप्पे, बिछवन, मैनूपुरए, ओनई के परिषदीय स्कूूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच पूर्व माध्यमिक स्कूल रसेहता व पूर्व माध्मिक ओनई जंगल के बीच हुआ। इसमें रसेहता टीम विजयी रही। इसके बाद शिक्षक व अनुदेशक के बीच भी फुटबाल प्रतियोगिता हुई। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कनौजिया ने रेफरी की भूमिका निभाई, लेकिन दोनों टीमें बराबर रहीं। महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज में प्राथमिक स्तर की कला प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय महराजगंज की वंशिका प्रथम, निधी द्वितीय, सुनेहा तृतीय रहीं। सीनियर स्तर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज के रीतेश सोनकर प्रथम, इसी विद्यालय के सुशील कुमार दूसरे स्थान पर रहे। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज की अर्चना को तृतीय स्थान मिला। निबंध प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज के रीतेश सोनकर प्रथम, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज की शोभा द्वितीय, जबकि तृतीय स्थान पर इसी विद्यालय की शमीमा रहीं। सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनुदेशक सोमराज ने किया। सतांव प्रतिनिधि के मुताबिक गुरुबक्शगंज मेें जेपीएस इंस्टीट्यूट में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हरचंदपुर प्रतिनिधि के मुताबिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय रूपखेड़ा में प्रधानाध्यापिका विमला अवस्थी, एबीएस पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अमर सिंह, सकल नारायण स्कूल में अनिल सिंह, बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज गंगागंज में टीबी सिंह, दिनेश सिंह, कामद मिश्रा आदि ने छात्र छात्राओं को महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के दर्शन और जीवनशैली के बारे में बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें