सरिता व रंजीता की कुश्ती रही रोमांचक
रायबरेली। सतांव ब्लॉक क्षेत्र के गुरुबख्शगंज स्थित अवधेश्वर विद्यालय परिसर में मंगलवार को दंगल में पहलवानों ने दांव पेंच दिखाए। इसमें जिले के अलावा नेपाल, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गोरखपुर, उन्नाव, बहराइच, फैजाबाद, गाजीपुर के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। महिला पहलवानों में गोरखपुर की सरिता और बरेली की रंजीता की खुशी काफी रोमांचक रही। इसमें सरिता विजयी हुई। बाबा फैजाबाद व रीतेश बहराइच के बीच हुई कुश्ती में रीतेश विजयी रहे। नेपाल के बंसत थापा ने राजस्थान के कल्लू को पटखनी दी। कोरिहर के बच्चा सिंह, अशोक गाजीपुर ने अपने प्रतिद्वंदी पहलवानों को हराया। इस मौके पर डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, राजू सिंह आदि मौजूद रहे।