फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए जीएसटी अच्छा कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए जीएसटी अच्छा कदम
विज्ञापन

हरचंदपुर (रायबरेली)। महावीर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को भारतीय अर्थव्यवस्था में जीएसटी की भूमिका विषय पर आयोजित सेमिनार में वक्ताओं ने जीएसटी को भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए अच्छा कदम बताया। कहा कि इस कदम से हर किसी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

अर्थशास्त्र विभाग की ओर से आयोजित सेमिनार में दयानंद पीजी कॉलेज बछरावां के अर्थशास्त्र के प्रवक्ता उमापति त्रिपाठी ने कहा कि जीएसटी के लागू होने से एक ओर जहां भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। वहीं लोगों को कई करों से निजात मिलेगी। जनपद इंटर कॉलेज हरचंदपुर के पूर्व प्रवक्ता राम शंकर सिंह ने कहा जीएसटी के लागू होने से आमजन पर लगने वाले अनावश्यक टैक्स समाप्त होंगे और अर्थव्यवस्था में मजबूती आने के साथ-साथ व्यापार में हर स्तर पर पारदर्शिता आएगी। अरविंद सिंह ने कहा जीएसटी किसी प्रकार से नुकसानदायक नहीं है। इसके संबंध में उत्पन्न भ्रांतियों के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए जीएसटी में सभी चीजों का समावेश है। डॉ. सर्वेश द्विवेदी, आराधना जायसवाल भी विचार व्यक्त किए। महाविद्यालय के प्रबंधक व जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह ने सभी वक्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अशोक कुमार, शिव शंकर सिंह, डॉ. उपासना, डॉ. नमिता, विनोद यादव, रत्नेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें