फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बछरावां थाना क्षेत्र के सुदौली गांव का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सगे भाइयों पर खौलता तेल फेंका
विज्ञापन

गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के सुदौैली गांव में दो पक्षों के बीच चल रही तनातनी बढ़ती जा रही है। दो सगे भाइयों पर हमलावरों ने खौलता सरसों का तेल फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यही नहीं होटल में भी हमलावरों ने तोड़फोड़ की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उनके होटल पर ग्राहक आते हैं तो विरोधी पक्ष के लोग उन्हें अपने होटल में बुलाकर चले जाते हैं। विरोध करने पर हमला बोला गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सुदौली गांव निवासी जितेंद्र कुमार (22) का गांव स्थित चौराहा पर मिठाई का होटल है। यहीं पर गांव के विरोधी पक्ष का भी होटल है। जितेंद्र का आरोप है कि उसके होटल पर जो ग्राहक आते हैं, उन्हें विरोधी पक्ष के लोग अपने होटल पर बुला ले जाते हैं। इसी को लेकर रंजिश मानते हैं। बुधवार शाम हमलावरों ने होटल में तोड़फोड़ की। साथ ही जितेंद्र कुमार और उसके बड़े भाई सुरेश कुमार उर्फ रिंकू (25) पर कड़ाई में खौलता सरसों का तेल फेंक दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। होटल संचालक जितेंद्र कुमार की तरफ से घटना की तहरीर थाने में दे दी गई है। थानेदार अनिल सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। तहरीर मिली है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें