फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 100 गांवों में 11 घंटे बिजली गुल

Tue, 25 Aug 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव। क्षेत्र के कृष्णपुर ताला उपकेंद्र की लाइन में फॉल्ट से रविवार रात 100 गांव अंधेरे में डूबे रहे। इससे करीब 50 हजार लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। रात में बिजली गुल होने से लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे। सुबह पानी की समस्या से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


बछरावां ट्रांसमिशन से कृष्णपुर ताला उपकेंद्र को 33 केवी लाइन आई है। रात करीब 11 बजे लाइन में फॉल्ट आ गया। इससे कृष्णपुर ताला, खगियाखेड़ा, बंडे, कोंसा, अघौरा, शहरी कौड़ी समेत 100 गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। पावर कॉर्पोरेशन की टीम सोमवार सुबह फाॅल्ट की खोजबीन की, तो एक जगह इंसुलेटर खराब मिला। इंसुलेटर बदलने के बाद सोमवार सुबह करीब 10 बजे बिजली बहाल हो पाई।

ग्रामीण सुहैल, अहमद, रामकिशोर, पंकज, राजाराम, राजेश कुमार, हरिशंकर आदि ने बताया कि बिजली न आने से परेशानी का सामना करना पड़ा। पंखे, कूलर बंद रहे। इससे बुजुर्गों और छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। मोबाइल चार्ज न होने और पानी की मोटर न चलने से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित रही। अवर अभियंता राम कुमार ने बताया कि रात को बारिश के कारण पश्चिम गांव के पास इंसुलेटर खराब हो गया था। इससे बिजली प्रभावित रही।
विज्ञापन



अघोषित कटौती से लोगों में बढ़ रहा गुस्सा
घुरवारा। कठगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली संकट से राहत नहीं मिल पा रही है। पिछले एक सप्ताह से रात में अघोषित कटौती से लोगों की नींद हराम है। शाम होते ही बिजली कटने का सिलसिला शुरू हो जाता है। कई बार पूरी रात बिजली गुल रहती है। वीरभान सिंह, डॉ. रहमान, विकास चौधरी, रोहित यादव, दीपक पटेल ने बताया कि बिजली आने-जाने का कोई समय नहीं है। मामूली बारिश होने पर बिजली गुल हो जाती है। ग्रामीणों ने अघोषित कटौती बंद किए जाने की मांग की। उपखंड अधिकारी संजय कौशल ने बताया कि अघोषित कटौती ट्रांसमिशन से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें