फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुस्ती देख भड़के डिप्टी डायरेक्टर, दो एडीओ से जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पंचायतीराज विभाग के डिप्टी डायरेक्टर एके सिंह ने बुधवार को विकास भवन सभागार में स्वच्छ भारत मिशन और ग्राम पंचायत विकास योजना की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन



प्रसाधनों की खराब प्रगति मिलने पर छतोह और महराजगंज के एडीओ (पंचायत) को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया। तीन दिन में जवाब न देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी।


ग्राम पंचायत विकास योजना को शत-प्रतिशत ऑनलाइन न कराए जाने पर नाराजगी जताते हुए 15 दिन में काम पूरा करने के आदेश दिए। ऐसा न करने पर संबंधित सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन



डिप्टी डायरेक्टर ने 12 मार्च को यहां आकर वर्ष 2010-11 व 2011-12 की आडिट की आपत्तियों के निस्तारण के साथ ही स्वच्छ भारत मिशन और ग्राम पंचायत विकास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया था।


बुधवार को वे दोबारा पहुंचे और विकास भवन सभागार में समीक्षा शुरू की तो छतोह और महराजगंज की स्थिति सबसे खराब मिली।


उन्होंने एडीओ छतोह बोध नारायण त्रिवेदी व महराजगंज के एडीओ प्रकाश बाबू शुक्ला को फटकार लगाते हुए विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी।


समीक्षा में पाया कि नया वित्तीय वर्ष शुरू हो जाने के बाद भी जिले की आधी से अधिक ग्राम पंचायतों में होने वाले कार्यों की ग्राम पंचायत विकास योजना को ऑनलाइन नहीं किया गया है। उन्होंने 15 दिन में काम को पूरा कराने के आदेश दिए। बैठक में डीपीआरओ उपेंद्रराज सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें