अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ड्यूटी से घर जा रहे होमगार्ड को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
पलिया निवासी प्रेमचंद्र वर्मा की ड्यूटी इस समय कलेक्ट्रेट में लगी थी।
सुबह ड्यूटी समाप्त होने के बाद होमगार्ड प्रेमचंद्र साइकिल से घर जा रहा था। हरदासपुर गांव के पास बेकाबू ट्रक ने होमगार्ड उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एसओ जेपी यादव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।