फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों गुल रही बती, 80 हजार आबादी बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
घंटों गुल रही बत्ती, 80 हजार आबादी बेहाल
विज्ञापन



रायबरेली। शहर के इंदिरानगर विद्युत उपकेंद्र की बदहाल आपूर्ति व्यवस्था से जनता परेशान है। बुधवार को बारिश से कई जगह फाल्ट आने से घंटों बत्ती गुल रही। इससे 80 हजार से ज्यादा आबादी बिजली के लिए तरसती रही।


पहले शहीद स्मारक फीडर में फाल्ट आया और फिर इसके बाद 33 केवी लाइन में फाल्ट से बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई। देर शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इससे लोगों में जबरदस्त नाराजगी है।
विज्ञापन



इंदिरानगर विद्युत उपकेंद्र की हालत दिनोंदिन बिगड़ती जा रही है। सालों से जर्जर तारों को नहीं बदलवाया जा रहा है। 33 केवी लाइन से लेकर फीडरों के तारों पर पेड़ की डालें रखी हैं। ऐसे में मामूली बारिश और हवा चलने पर फाल्ट आने से बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है।


बुधवार को पहले शहीद स्मारक फीडर में फाल्ट आया। करीब दो घंटे बाद फाल्ट ठीक हुआ, तो त्रिपुला ट्रांसमिशन से आई 33 केवी लाइन में खराबी आ गई। इससे देर शाम तक बिजली आपूर्ति बंद रही।


बिजली नहीं आने से इंदिरानगर उपकेंद्र से जुड़े प्रकाशनगर, इंदिरानगर, आचार्य द्विवेदी नगर, कप्तान का पुरवा, सिंह बिहार, राजकीय कॉलोनी, महानंदपुर, कृष्णानगर, मुंशीगंज आदि मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन



इंदिरानगर उपकेंद्र के अवर अभियंता जयप्रकाश ने बताया कि, बुधवार को पहले शहीद स्मारक फीडर में खराबी आ गई थी।


उसे ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई। बारिश की वजह से 33 केवी लाइन में त्रिपुला के पास फाल्ट आया है। बारिश की वजह से मरम्मत का काम रुक गया है। बारिश बंद होते ही फाल्ट ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें