फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर की टक्कर में मासूम की मौत, माता-पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोडर की टक्कर में मासूम की मौत, माता-पिता घायल
विज्ञापन


बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम बेकाबू लोडर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता घायल हो गए।

लखनऊ के गोसाईगंज निवासी शिवनंदन तिवारी शाम को बाइक से पत्नी शशि और बेटे रुद्र (छह माह) के साथ बाइक से गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के कोंसा गांव जा रहे थे।
विज्ञापन


लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर बछरावां कस्बे के निकट ओवरब्रिज पर रायबरेली से निगोहां जा रहे तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल के परखचे उड़ गए और मोटरसाइकिल सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। छह माह का रुद्र दूर जाकर गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


आसपास के राहगीरों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों का आरोप था कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर वहां पर कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं था, जिससे इलाज नहीं मिल सका। थानाध्यक्ष जीडी शुक्ला ने बताया है कि लोडर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें