प्रधान शिक्षक का सम्मान
रायबरेली। विकास खंड सलोन में संचालित आदर्श प्राथमिक विद्यालय फरीदगढ़ में व्यवस्थाओं और वातावरण को देखकर मुख्य विकास अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने विद्यालय के प्रधान शिक्षक एसएस पांडेय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
फरीदगढ़ विद्यालय में सीमित स्थान में सघन पौधरोपण कर शुद्ध एवं स्वच्छ वातावरण बनाने के प्रयास किए गए हैं। साथ ही टीएलएम युक्त कक्षा कक्ष, प्रेरणात्मक संदेश देने वाले महापुरुषों के विचार से संबंधित फ्लेक्स, विद्यालय की फर्श एवं किचन में टाइल्स निर्माण, बालक एवं बालिकाओं के लिए अलग-अलग चाइल्ड फ्रैंडली शौचालय, किचन के रूप में सुव्यवस्थित सामग्री का रखरखाव, हाथ धुलने के समुचित स्थान आदि का निर्माण ग्राम प्रधान के सहयोग से एसएस पांडे ने किया है। इसके अलावा बच्चों को टाई-बेल्ट एवं परिचय पत्र के साथ देखकर सीडीओ बहुत प्रभावित हुए थे। इसी कारण उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।