फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 भवनों को सील करने की चेतावनी, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
30 भवनों का चालान, सील करने का नोटिस
विज्ञापन

रायबरेली। शहर में अवैध रूप से हो रहे भवनों के निर्माण को लेकर आरडीए ने सोमवार को 30 भवनों का चालान कर बिल्डरों को नोटिस देकर सीलिंग की चेतावनी दी है। बिल्डरों को सात दिन का समय दिया गया है। सात दिन में निर्माणाधीन भवनों से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध न कराने पर कार्रवाई की जाएगी।
आरडीए के जेई सुनील त्योगी, पीसी श्रीवास्तव, रबीश अग्रवाल व एमके शर्मा ने अभियान चलाकर 30 भवनों का चालान किया है। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन भवनों से संबंधित मैप व अन्य दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। अवैध निर्माण मिलने पर भवनों का निर्माण कराने वालों को नोटिस देकर सात दिन में जवाब देने के आदेश दिए गए हैं। आरडीए के अधिशासी अभियंता एके राय ने बताया कि 30 भवनों का चालान कराकर बिल्डरों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। सात दिनों में जवाब न आने पर भवनों को सील किया गया है। इसकी सूचना कोतवाली व मिलएरिया पुलिस को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों के भवनों का हुआ चालान
शहर के छोटी तकिया निवासी अकबर अली, न्यू राना नगर निवासी राजेंद्र कुमार, कानपुर रोड निवासी राहुल गुप्ता, राजघाट निवासी नीरज कुमार, कैलाशपुरी निवासी संगीता पांडेय, सुभाषनगर निवासी सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार, हरिश्चंद्र, लल्लाराम, मयंक बाजपेयी, मोहिद्दीपुर निवासी पंकज कुमार, नजरवा ताल निवासी सरिता यादव, शिवाजी निवासी छाया पांडेय, छजलापुर निवासी सविता सिंह, एफजीआईईटी निवासी रामकृष्ण यादव, कैलाशपुरी निवासी सरोजनी, खालीसहाट निवासी मंजू सिंह, उमरा निवासी महेंद्र सिंह, आजाद नगर निवासी मो. जिब्राइल, शिवाजी नगर निवासी आरपी सिंह, एकता विहार निवासी शिव बहादुर द्विवेदी, अजय विक्रम, कल्लू का पुरवा निवासी अजय कुमार, घंटाघर निवासी सासीन अहमद, सत्यनगर निवासी रवींद्र सोनकर, बरगद चौराहा निवासी सुधीर जायसवाल, सोनिया नगर निवासी प्रमोद कुमार, दरियापुर निवासी रामेश्वर, आईसीआईसीआई बैंक के पीछे रहने वाले रिंकू जायासवाल के निर्माण का चालान करके नोटिस दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें