फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की निगहबानी करेंगे 100 सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शारदीय नवरात्र, दशहरा, दिपावली व भइया दूज समेत अन्य त्योहारों पर लोगों की हर गतिविधि की नजर तीसरी आंख की नजर में रहेगी। इसके लिए शहर के 100 प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। एसपी श्लोक कुमार ने इसकी व्यापक रणनीति बनाकर सदर कोतवाल और भदोखर व मिल एरिया थानेदारों से क्षेत्रों को ऐसे 100 प्वाइंट चिह्नित करके सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा है, जहां पर भीड़भाड़ अधिक रहती है। त्योहार पर छिनैती, टप्पेबाजी आदि की घटनाएं होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस के सभागार में सोमवार रात छह घंटे तक चली अपराध समीक्षा बैठक में पूरा फोकस त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने पर दिया गया। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने समस्त सीओ, कोतवाल और थानेदारों को त्योहार को देखते हुए क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
एसपी ने बताया कि शहरी सदर कोतवाली क्षेत्र के सुपर मार्केट, घंटाघर, कैनाल रोड, कैपरगंज, सोनार गली, त्रिपुला चौराहा, खालीसहाट, किला बाजार, राजघाट, बस स्टेशन व रेलवे स्टेशन रोड समेत सभी प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मिल एरिया थाना क्षेत्र में रतापुर, सारस चौराहा, मलिकमऊ चौराहा और भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज कस्बे समेत अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि करीब 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की योजना है। इससे यदि त्योहार पर कोई गड़बड़ी करेगा तो वह तीसरी आंख से बच नहीं पाएगा और पुलिस के शिकंजे में आ जाएगा। एसपी का कहना है कि त्योहार पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जाएंगे। इसमें व्यापारियों की मदद ली जाएगी। अपराध समीक्षा बैठक के दौरान एसपी ने थानेदारों के पेंच कसे।
उन्होंने कहा कि विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी बरती जाए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। महराजगंज क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध पर एसपी ने कोतवाल श्रीराम को चेतावनी भी दी। एसपी ने त्योहार पर भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रैफिक इंचार्ज रेखा सिंह से कहा कि त्योहार में ऐसी व्यवस्था की जाए कि जाम की समस्या कतई उत्पन्न न हो। वाहनों का आवागमन बेहतर ढंग हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें