फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंदवारा में बन सकती है 100 बेड की सीएचसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बजट में 100 बेड की सीएचसी की स्थापना की घोषणा से जिले को भी फायदा मिलने की उम्मीद है। सदर तहसील क्षेत्र के गोंदवारा में सीएचसी की स्थापना के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रस्ताव पहले ही भेजा है। यदि बजट जिले को मिल गया तो अस्पताल के भवन के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को आए यूपी बजट में 100 बेड की सीएचसी स्थापित कराए जाने की घोषणा की गई है। जिले में वर्तमान समय में 18 सीएचसी काम कर रही हैं। कहीं 20 तो कहीं 30 बेड मरीजों को भर्ती करने के लिए उपलब्ध हैं।
सीएमओ डॉ. बीरेंद्र सिंह का कहना है कि सदर तहसील क्षेत्र के गोंदवारा में सीएचसी स्थापित करने के लिए शासन को पहले ही प्रस्ताव भेजा गया है। शासन स्तर से ही बेडों की संख्या निर्धारित की जाएगी। बजट मिलते ही सीएचसी के निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें