फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा लाख श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के सवा लाख श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिल सकेगी। प्रदेश सरकार ने घोषित किए गए बजट में अटल आवासीय स्कूल को हरी झंडी दे दी है। स्कूल के लिए काफी समय से प्रक्रिया चल रही थी।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत मटिहा गांव से कोडर गांव के पास 20 बीघा जमीन अटल आवासीय स्कूल के लिए चिह्नित की गई थी। क्षेत्रीय लेखपाल जितेंद्र सिंह ने जमीन का पूरा ब्योरा एसडीएम को उपलब्ध कराया था। इसके बाद पूरा प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। श्रम विभाग में सवा लाख श्रमिक पंजीकृत हैं।
इन्हीं श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी। सहायक श्रमायुुक्त शंकर का कहना है कि अटल आवासीय स्कूल खुलने से श्रमिकों को अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें