फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी व बीडीसी पदों पर 10 आपत्तियां

Tue, 08 Sep 2015 11:31 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए जारी हुई आरक्षण की अनंतिम सूची के बाद आपत्तियां आने के दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य की 10 आपत्तियां आई हैं।
विज्ञापन


डीपीआरओ डॉ. संजय यादव ने बताया कि 10 सितंबर तक आपत्तियां जमा होंगी। आपत्तियों के निपटारे के बाद आरक्षण की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

छह सितंबर की देररात ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों की आरक्षण अनंतिम सूची जारी की गई थी। अब आपत्तियां आने लगी हैं।

ऊंचाहार के राकेश गुप्ता ने जिला पंचायत ऊंचाहार की एक सीट को आरक्षित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सीट को आरक्षित नहीं होना चाहिए। सरेनी के अजय सिंह ने भी यही आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इसी तरह अन्य लोगों ने भी आपत्तियां दर्ज कराई है। बीडीसी के कई पदों के लिए वार्डों में चयन में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें