फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 10 नए पंप लगे, 80 नहरों में पहुंचेगा पानी

Fri, 21 Nov 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
डलमऊ पंप कैनाल में लगी नई मोटरें।
विज्ञापन
रायबरेली। डलमऊ पंप कैनाल से जुड़ी करीब 80 नहरों में भरपूर पानी पहुंचेगा। इस बार पंप कैनाल में 10 नए पंप और मोटरें लगाने का काम पूरा हो गया है। शेष 10 मोटर और पंप बदलने का काम चल रहा है। पुरानी मोटरें काफी जर्जर होने के कारण किसानों को भरपूर पानी नहीं मिल पा रहा था, लेकिन इस बार किसानों को पानी के संकट से जूझना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


डलमऊ पंप कैनाल से 80 नहरें जुड़ी हैं। यहां पर 20 पंप लगे हैं। इसमें 14 पंप चलाए जाते हैं। शेष पंप रिजर्व में रखे जाते हैं। पंप की मोटरें पुरानी और जर्जर होने के कारण अक्सर बंद रहती थी। इससे किसानों को सिंचाई के संकट से जूझना पड़ता था। करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से नए पंप लगाने का काम एक साल पहले शुरू हुआ। अब तक 10 पंप लगाए जा चुके हैं। शेष और पंप लगाए जा रहे हैं। पंप कैनाल से सतांव, जगतपुर, दीनशाह गौरा, ऊंचाहार ब्लॉक क्षेत्र के करीब एक लाख किसान सिंचाई करते हैं।


435 नहरों का फैला जाल
जिले में 435 नहरें हैं। इनको शारदा सहायक और डलमऊ पंप कैनाल से पानी मिलता है। डलमऊ पंप कैनाल से जुड़ी 80 नहरें में पानी पहुंचता है। शेष शारदा सहायक से जुड़ी नहरों में पानी पहुंचाया जा रहा है। किसानों का कहना है कि पंप कैनाल का जर्जर ढांचा दुरुस्त होने से अब पानी के संकट से जूझना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


डलमऊ गंगा नदी में लगे पंप कैनाल की मोटरें और पंप नए लगाए जा रहे है। अब तक 10 पंप लग गए हैं। अभी पानी की मांग नहीं है। इस वजह से तीन पंप चलाकर केवल एनटीपीसी को पानी दिया जा रहा है। नए पंप लगने से किसानों को भरपूर पानी मिलेगा।
विज्ञापन

- आनंद कुमार, सहायक अभियंता सिंचाई खंड छह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें