इन बसों के चलने से यात्रियों को प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, फतेहपुर, कानपुर जिलों में आने-जाने में सहूलियत मिल सकेगी। यही नहीं जिन रूटों पर बसों की कमी चल रही हैं।
वहां पर भी बसों का संचालन पटरी पर लाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। अधिकारियों का दावा है कि 15 दिसंबर से नई बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के रायबरेली डिपो की तरफ से उन रूटों पर बसें चलाने का निर्णय लिया गया है, जहां पर अरसे से संचालन शुरू कराने की मांग कर उठ रही थी।
अफसरों के मुताबिक क्षेत्र के कोसां, खीरों, जायस, भोजपुर के लोगों को कानपुर, फतेहपुर, सुल्तानपुर व प्रतापगढ़ जाने के लिए दिक्कतें झेलनी पड़ती थी। इसे देखते हुए इन क्षेत्रों से बसें शुरू कराई जाएंगी।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी सिंह ने बताया कि 15 दिसंबर से आठ रूटों पर 10 नई बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
कई और ऐसे रूट हैं, जहां पर बसों की कमी है या फिर बसों का संचालन नहीं हो रहा है। इन रूटों पर भी बसों का संचालन शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
किस रूट पर चलेंगी कितने बसें
बस का रूट संख्या
फतेहपुर-सुल्तानपुर दो
इन्हौंना-कानपुर एक
कोंसा-कानपुर एक
खीरों-कानपुर एक
जगदीशपुर-गौरयाबाद-जायस-कानपुर दो
अठेहा-प्रतापगढ़ दो
भोजपुर-कानपुर एक