फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटे समेत 10 मिले कोरोना संक्रमित, 43 एक्टिव केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कई दिनों बाद एक साथ सोमवार को कोरोना के 10 केस मिले। इसमें हरचंदपुर क्षेत्र के मां-बेटे भी संक्रमित मिले हैं। नए मरीजों को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट घर पहुंचाई गई है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सोमवार को 751 लोगों की कोरोना की जांच की।
विज्ञापन

जांच में हरचंदपुर के मां-बेट समेत 10 लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में बछरावां, मदाखेड़ा, पूरे झाम, अमावां, सब्जी मंडी आदि क्षेत्र के मरीज शामिल हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट घर पहुंचाई गई है। सोमवार को एक भी मरीज स्वस्थ नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में लोग लक्षण होने पर जांच कराएं और मास्क का प्रयोग करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें