फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजगर की हुई धुनाई, तो उगल दी गांववालों की बकरी

Wed, 31 Jul 2013 05:09 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
निगोहां के हरिहरपुर में मंगलवार देर शाम अजगर ने हमला कर खेत में चर रही बकरी को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन


बकरी को दबाकर अजगर उसे अभी आधा ही निगल पाया था कि ग्रामीणों ने उसे लाठी-डंडों से पीट कर अधमरा कर दिया।

10 मिनट बाद अजगर बकरी को उगल कर जगल की तरफ भाग गया।

घटना के घंटों बाद भी इलाके में वन विभाग के कर्मी के ना पहुंचने से लोगो में गुस्सा है, जबकि अजगर का शिकार देख सहमे ग्रामीण दहशत में हैं।

निगोहां हरिहरपुर के परछा निवासी किसान देवतादीन की पत्नी रामप्यारी रावत मंगलवार दोपहर बाद गांव से करीब 300 मीटर की दूर अपने जानवर चराने गई थी।

शाम ढलने के बाद करीब पौने सात बजे रामप्यारी लौटते समय जब अपने जानवर ढूंढ़ने लगी तो उसे अपनी एक साल की उम्र की बकरी कम मिली।

अभी रामप्यारी उसे खोज ही रही थी कि झांड़ियों के पीछे उसे बकरी की छटपटाहट सुनाई दी। नजदीक जाकर देखा तो करीब 12-14 फुट लंबा अजगर उसे अपनी कुंडली में दबोचे बैठा हुआ था।

शोर मचाती हुई रामप्यारी ने नजदीक खेतों पर काम रहे लोगों को बुलाया। जब तक ग्रामीण वहां पहुंचते अजगर बकरी को आधा निगल चुका था।

ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से उसे पीटना शुरू किया। ग्रामीणों केहमले से बौखलाया अजगर शिकार को उगल कर जंगल की ओर भाग गया।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, लेकिन रात तक मौकेपर कोई भी वन कर्मी नहीं पहुंच सका था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें