फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी में सजा दी शराब की महफिल

Sat, 30 Mar 2013 11:17 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कानून व्यवस्था दुरुस्त करना और अपराधों पर लगाम लगाना तो दूर, होली पर वर्दीवाले खुद ही अपनी मर्यादा भूल गए। बुधबाजार चौकी पर सिपाहियों ने सारी हदें पार कर दीं।
विज्ञापन


सड़क पर डीजे की धुन पर हाथ में शराब की बोतल लेकर नंगा नाच दिखाया और आने जाने वाले को जबरन शराब पिलाई। एसएसपी ने दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया और मामले की जांच सीओ कटघर को सौंप दी है।

होली पर शहर में लूटपाट की तीन, मारपीट की दो दर्जन से ज्यादा वारदातें हुईं। वहीं, शहर से देहात तक महिलाओं से छेड़छाड़ व अभद्रता की दर्जन भर घटनाएं हुईं। सड़क हादसे भी कम नहीं थे। इसमें चार लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन


कहीं भी सुरक्षा का नामो निशान दिखाई नहीं दिया लेकिन पुलिस होली की खुमारी में ऐसी मस्त हुई कि अनुशासन को ताक पर रखकर बैठ गई। कोतवाली की बुधबाजार चौकी पर इंचार्ज की गैरहाजिरी में सिपाहियों ने शराब की महफिल सजा दी। हर आने जाने वाले को शराब पिलाई।

गुरुवार सुबह 10 बजे से शुरू हुआ पुलिसकर्मियों का यह नंगा नाच दोपहर बाद तक चलता रहा। चौकी इंचार्ज के आने पर भी सिपाही शांत नहीं हुए। हालात यह थे कि चौकी पर शराब की महफिल देख किसी पीड़ित या फरियादी की वहां जाने की हिम्मत नहीं हुई। जो लोग पहुंचे भी उन्हें सिपाहियों ने अगले दिन आने की बात कहकर टरका दिया। अगले दिन एसएसपी ने दो सिपाहियों सोनू कुमार और संजीव को निलंबित कर दिया।

घटना बेहद शर्मनाक है। चौकी पर शराब पीने और पिलाने वाले सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ कटघर को सौंपी गई है। रिपोर्ट आने के बाद इससे भी बड़ी कार्रवाई होगी।-- नीलाब्जा चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें