फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mann Ki Baat 100th Episode: हरदीप पुरी बोले- मन की बात कार्यक्रम महज रेडियो नहीं, विश्व का पावरफुल टूल

Sun, 30 Apr 2023 12:27 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100वें मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद वीके सिंह कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुनते हरदीप पुरी, वीके सिंह व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का आज 100वां एपिसोड प्रसारित हुआ। इस बार के ऐतिहासिक एपिसोड को यादगार बनाने के लिए देश में जगह-जगह इसकी लाइव स्क्रीनिंग की गई और करोड़ों लोगों ने इसे लाइव सुना। 

विज्ञापन


पीएम के मन की बात कार्यक्रम महज एक रेडियो कार्यक्रम नहीं है। बल्कि यह विश्व का सबसे पॉवर फुल टूल है। इसका लोहा यूनेस्को भी मान रहा है। इसके संचालन प्रबंधन को लेकर पीएम यह बातें आवासीय और शहरी मामलों के मंत्री, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने रविवार को यशोदा अस्पताल परिसर में पीएम के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को सुनने के दौरान कहीं।
 
उन्होंने कहा कि पीएम के मन की बात कार्यक्रम सभी के लिए एक प्रेरणादायक है। इसके माध्य्म से स्वछता का संदेश जन जन को दिया गया। महात्मा गांधी के 100 वे जयंती पर ओपन डेफिकेशन फ्री इंडिया का लक्ष्य पूरा किया गया। इससे स्वछता को जनांदोलन बनाया गया। बेटी बचाओ योजना की सफलता और कोरोना काल में कार्यक्रम की महती भूमिका रही। आज 2023 में 100 वा एपिसोड भी संपन्न हुआ है और आगे अभी यात्रा जारी है। हालांकि, शुरुआत में कार्यक्रम की आलोचना की गई लेकिन आज पूरा विश्व कार्यक्रम से प्रेरणा दे रहा है। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम देश की भलाई और देश को आगे ले जाने के लिए जनांदोलन बन रहा है। 
विज्ञापन


कोरोना की निराशा में दिया आशा का संदेश
हरदीप पुरी ने कहा कि पीएम के कार्यक्रम की पहुंच जन-जन तक है। इसके हर एपिसोड के माध्यम से सामाजिक संदेश दिया गया है। बेटी बचाओ, पर्यटन, स्वछता, ई वेस्ट, पौधरोपण, लोकल टू वोकल आदि पहल से सकारात्मक संदेश लोगों तक पहुंचा है। कोरोना के निराशा काल मे आशा का सन्देश दिया। लोगों को पॉजिटिव फील कराया।

मुरादाबाद में मुख्तार अब्बास नकवी ने लोगों के साथ बैठकर सुना कार्यक्रम
मुरादाबाद के कुंदरकी में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को समाज के सभी वर्गों के साथ बैठकर सुना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें